व्यापारियों ने उठाई जीएसटी, स्मार्ट मीटर और ट्रांसपोर्ट नगर की मांग

व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग से लेकर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना तक के मुद्दों पर हुई चर्चा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को गणेशगंज स्थित होटल में प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के दुष्प्रभाव, जीएसटी की जटिलताओं, स्मार्ट मीटर, मनमाने बिजली बिल, बदहाल सड़कों, ट्रांसपोर्ट नगर तथा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं।वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने मिर्जापुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने, ट्रांसपोर्ट नगर और औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र प्रांतीय अध्यक्ष को सौंपा। प्रांतीय मंत्री अजय उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेशभर से प्राप्त मांगपत्रों को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मिर्जापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव मुंदड़ा ने की, संचालन युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न बाजारों के पदाधिकारियों और व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts