नाबालिग लड़की भगाने वाला गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की भगाने वाला गिरफ्तार।
कामतानाथ सिंह 
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक अपने ही गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था, जिसका मुकदमा स्थानीय थाने में अपहृता किशोरी की मां की तहरीर पर दर्ज किया गया था।
पुलिस लगातार  किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। 
29 जून सोमवार को मुखबिर खास की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक कपिल सरोज पुत्र रमेश सरोज निवासी ग्राम सुलई पुर थाना नसीराबाद को रानीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाठक, आरक्षी प्रमोद मिश्रा महिला आरक्षी सोनम और महिला आरक्षी आकांक्षा शामिल थीं। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts