नहीं रहे दादा तेजभान सिंह, अमेठी में छाया शोक।

नहीं रहे दादा तेजभान सिंह, अमेठी में छाया शोक।

कामता नाथ सिंह 
रायबरेली।संसदीय क्षेत्र अमेठी की गौरीगंज विधानसभा का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह जी का निधन हो गया। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में बीमारी के चलते उनका इलाज चल रहा था।शनिवार को क्षेत्र ने अपना कर्मठ,संघर्षशील और ईमानदार नेता खो दिया। जाति और संप्रदाय के विभाजन से दूर सर्वसमाज के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया।
इस दुखद खबर  की जानकारी होते ही अमेठी  सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शोक संतप्त परिवार से दूरभाष पर बात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सिंहल,पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह,राष्ट्रीय कन्हपुरिया क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल के.पी. सिंह,महासचिव विक्रमाजीत सिंह सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts