मां के साथ मुख्यमंत्री से मिले सलोन विधायक।स्व.दल बहादुर कोरी राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए जताया आभार

मां के साथ मुख्यमंत्री से मिले सलोन विधायक।
स्व.दल बहादुर कोरी राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए जताया आभार
कामता नाथ सिंह 
रायबरेली। पूर्व राज्यमंत्री स्व दल बहादुर कोरी के सुपुत्र और सलोन क्षेत्र से भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी अपनी मां श्रीमती राज कुमारी के साथ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिले और अपने विधानसभा क्षेत्र के डीह ब्लॉक में स्थित
गोपालपुर पॉलीटेक्निक का नाम स्व. दलबहादुर कोरी राजकीय पॉलिटेक्निक स्वीकृत करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता पूर्वक आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक अशोक कुमार ने कहा हमारे पिता स्व. दलबहादुर कोरी ने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके नाम पर राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उनकी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।
स्व. दल बहादुर कोरी की पत्नी राजकुमारी ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय नई पीढ़ी को स्व. दलबहादुर कोरी के सामाजिक योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर देगा।
इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने भी पॉलीटेक्निक का नाम स्व. दलबहादुर कोरी के नाम पर किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts