पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

रिपोर्टर ~आलोक सिंह 
  ✍️जागो न्यूज ✍️ 
हरदोई। बुधवार, 29 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts