🟥 हरदोई: पारिवारिक विवाद से आहत युवक ने फंदे से लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

🟥 *हरदोई: पारिवारिक विवाद से आहत युवक ने फंदे से लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी* 
*हरियावां (हरदोई* )। थाना हरियावां क्षेत्र के ग्राम नेदुरा में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद से परेशान एक 42 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान रामनिवास उर्फ दुल्ली (42) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, परिवार के कुछ सदस्यों से पिछले करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पहले मृतक की पत्नी ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दो-तीन दिन पूर्व रामनिवास ने भी पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसकी जांच चल रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रितेश चौहान पुलिस बल एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 *✍️ रिपोर्टर: आलोक सिंह, हरदोई*


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts