हलिया के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 227 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 53, मतवार में 41, मुड़पेली में 41, बरौधा में 45 और ड्रमंडगंज में 47 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमल कुमार ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।जमालपुर क्षेत्र के तीन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 182 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छोटा मिर्जापुर में 60, देवरिला में 70 तथा भाईपुर में 52 मरीजों का उपचार हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान डॉ. आशीष सिंह, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौरसिया, स्टाफ नर्स साधना, ज्योति सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिगना में आयोजित आरोग्य मेले में 62 मरीजों का उपचार किया गया। विजयपुर सर्रोई, विजयपुर, विरौरा, नरोइया, बिहसड़ा (कुशहा) और अकोढ़ी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। मेले के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और फार्मासिस्टों ने उपचार व्यवस्था संभाली
ये भी पढ़ें
Post a Comment