हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम झरसा आलमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय महिला की रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बकरी चरा रही थी, तभी हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) बताई जा रही थी। सूचना पर बेहटा गोकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका की पहचान एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
Post a Comment