हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी के निकट एक ही परिवार में हुई दो मौतों से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रकाश गुप्ता के पुत्र हिमांशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां गीता बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने छत से सड़क पर कूदकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा...
Jaago news
Post a Comment