शाहाबाद पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7,050 की नगदी बरामद।

 रिपोर्टर ~आलोक सिंह
      ।।जागो न्यूज।।       

हरदोई, 27 जुलाई। थाना शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *चोरी की ₹7,050 की नगदी बरामद की है।* पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 *पुलिस के अनुसार, 03 जुलाई 2026 को वादी श्री सुरेश कुमार पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम अमिरता, थाना शाहाबाद,* जनपद हरदोई ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। *इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई।* 

जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर शाहाबाद पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की ₹7,050 की नगदी भी बरामद हुई।

 *दो_गिरफ्तार_अभियुक्त* 

1. अरविंद पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीरमई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई।* 

2. संजू पुत्र रामरिछ, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीरमई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई।*


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts