मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को तापमान बढ़ने से लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। उमस के कारण दिनभर बेचैनी बनी रही। बारिश नहीं होने का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। धान रोपाई के महत्वपूर्ण दौर में खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई स्थानों पर धान की नर्सरी झुलसने लगी है। रोपाई का कार्य प्रभावित है। किसानों का कहना है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मौसम की बेरुखी से खेतीपांच दिन से अंधेरे में चार गांव
जिगना। बिजली गिरने से छानबे ब्लॉक के बिहसड़ा खुर्द, चितौली, तेलियानी और पकरी गांवों के चार ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। पांच दिन बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पेयजल और सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार दीक्षित ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। अवर अभियंता राकेश सविता ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Post a Comment