फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में अनुदेशक पर मुकदमा

फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में अनुदेशक पर मुकदमा
मीरजापुर : चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज के प्रबंधक श्याम बहादुर सिंह के भतीजे आनंद सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर छानबे क्षेत्र के लेखपाल सुरतरु कुमार ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र के मामले में एफआइआर दर्ज कराया है। आनंद सिंह वित्तीय वर्ष 2013 से कंपोजिट विद्यालय बजटा में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। लेखपाल ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए उच्च न्यायालय में रिट याचिका आनंद सिंह बनाम उत्तर प्रदेश के मामले में निदेशक सचिव स्वतंत्रता संग्राम

सेनानी कल्याण ने अवगत कराया है कि 18 जनवरी 1994 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र शासन के कार्मिक विभाग से निर्गत नहीं है। जिलाधिकारी ने 15 मई 2026 को फर्जी अभिलेख प्रस्तुत करने वाले आनंद सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दंडित कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर ने लेखपाल के माध्यम से शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। उधर, आनंद सिंह ने बताया कि अनुदेशक की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की गई है। किसी भी प्रकार के आश्रित प्रमाण पत्र लगाने की बात सही नहीं है। मामला अभी भी उच्च

न्यायालय में विचाराधीन है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts