प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का स्वागत।
कामता नाथ सिंह
रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में राय बरेली जिले से
ऊंचाहार के लोकप्रिय विधायक मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में उन्हें अन्य मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एक बार फिर से उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जिले में हर्ष की हिलोर है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रायबरेली के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, छतोह ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य नारायण पांडेय और अन्य पदाधिकारियों के साथ उनसे मिले और उन्हें बुके भेंटकर शिक्षकों की ओर से बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर संघर्ष का सिलसिला जारी रहेगा।
राजेश शुक्ल ने कहा कि यह सम्मान जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
Post a Comment