बाराती युवक की संदिग्ध मौत।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, परसदेपुर/ रायबरेली।
डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पूरे कलन्दर मजरे निनावां में राजू यादव के यहां चिलिहा शेरनाथपुर से अमर जीत यादव की बारात आई थी। बारातियों के साथ बृजेन्द्र उर्फ गोलू उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र जियाराम भी आया था।जो चिलिहा शेरनाथपुर मजरे गोपाल पुर का निवासी था। वह सबके साथ द्वारचार आदि कार्य क्रमों में रात्रि लगभग डेढ़ बजे तक शामिल रहा। उसके बाद जनवासे में सोने चला गया। रात लगभग 02 बजे उसे जनवासे में चारपाई के नीचे वासुदेव पुत्र राम खेलावन ने बेहोशी की हालत में देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे।
उसे राज लाल,अजय यादव, शंकर लाल, धर्म राज निवासीगण ग्राम शेरनाथपुर मजरे गोपाल पुर आदि लोग सलोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक जगत मोहन सरोज ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से असलियत का पता चलेगा, और उसके अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Post a Comment