वृद्ध सन्यासिन का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी। प्रशासनिक उपेक्षा समझ से परे

वृद्ध सन्यासिन का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी
प्रशासनिक उपेक्षा समझ से परे
कामतानाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद के शिव मंदिर परिसर में चल रहा वृद्धा सन्यासिन का आमरण अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत संडहा में अपनी कुटी पर दबंग लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत थाना नसीराबाद से लेकर उप जिलाधिकारी तक करके थक चुकी बाबा बालक दास उर्फ फूलमती प्रशासन को सूचित करके 05 दिन से लगातार आमरण अनशन पर बैठी हैं।उनके साथ किसान कल्याण एसोसिएशन भी अन्य कई मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक समस्याओं का न तो कोई समाधान हुआ है और न अधिकारी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। इस प्रकरण से आम जनमानस में भी रोष और क्षोभ उत्पन्न हो रहा है। आमरण अनशन पर बैठी वृद्धा सन्यासिन तो अपनी कुटिया पाने के लिए जिद पर है लेकिन स्थानीय प्रशासन क्यों जिद पर है यह बात समझ से परे है। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए,किसानों का धरना कहीं व्यापक रूप न ले ले इसलिए प्रशासन को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
किसान कल्याण संगठन के धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला कर रहे हैं और उनके साथ जिला अध्यक्ष सदाशिव पांडेय की पूरी टीम डटी हुई है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts