विधायक अशोक कुमार ने जनता को समर्पित किए वाटर कूलर।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली।सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह विकासखंड के सबसे बड़े और व्यस्ततम बाजार परैया नमकसार चौराहा पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अशोक कुमार कोरी ने शुक्रवार को विधायक क्षेत्र विकास निधि से संस्थापित तीन लाख रुपए लागत के वाटर कूलर का लोकार्पण किया।इस व्यस्ततम चौराहे पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता नहीं थी,इस मूलभूत कमी का स्वत:संज्ञान लेकर उन्होंने एक बड़ी स्थानीय आवश्यकता की पूर्ति कर दी। उन्होंने कुढ़ा बाजार में भी तीन लाख रुपए की लागत का वाटर कूलर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार,भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य विवेक त्रिपाठी,आर एस एस के विवेक सिंह,सुमन उपाध्याय,विधायक प्रतिनिधि बब्बन कुमार,कुलदीप मौर्य,अगमचंद मौर्य,दुर्गेश कुमार मौर्य,मनीष कुमार श्रीवास्तव,राज कुमार सिंह,सतीश सिंह आदि सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।
Post a Comment