आमरण अनशन और किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारीतहसीलदार से वार्ता विफल।

आमरण अनशन और किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
तहसीलदार से वार्ता विफल।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद,रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से प्रारंभ किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी है, वहीं कुटिया पर दबंगों के कब्जे से परेशान पीड़ित संन्यासिन बाबा बालक दास फूलमती का आमरण अनशन भी चल रहा है। अत्यंत गर्म मौसम में अनशन से उनकी हालत खराब होने की संभावना है वहीं  आज शाम धरना स्थल पर पहुंचीं तहसीलदार दीपिका सिंह किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकीं और किसानों से उनकी वार्ता विफल हो गई।
किसान कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला और जिला अध्यक्ष सदाशिव पांडेय ने बताया कि स्थानीय प्रशासन संवेदनहीन हो गया है।हमारी जायज मांगों पर ध्यान देने के बजाय अवहेलना कर रहा है।जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना और अनशन जारी रहेगा। 
किसानों की हुंकार अपनी मांगों को मनवाने पर अडिग होने की चेतावनी दे रही है और विपरीत स्थिति में धरने का बड़ा रूप भी सामने आ सकता है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts