कांग्रेस नेत्री किरन देवी की अनूठी पहल, जगमग हुए गांव -बाजार।
नसीराबाद, रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र की तेजतर्रार और निर्भीक कांग्रेस नेत्री दिशा रायबरेली की सदस्य किरन देवी ने क्षेत्र की बाजारों,मंदिरों,मस्जिदों और अंधेरे में निवास कर रहे गरीब परिवारों तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक स्थानों पर सैकड़ों एलईडी बल्ब लगवाकर अंधेरे से निजात दिलाने की एक अनूठी पहल की है। उनके इस सेवा कार्य से आम जनमानस में हर्ष व्याप्त है। किरन देवी ने बताया कि
डीह ब्लॉक के कचनावा में करीब दो दर्जन, जगदीशपुर में एक दर्जन,पूरे बुधई में दो, डीह कस्बे के पूरे उपाध्याय में एक दर्जन, छतोह ब्लॉक के बारा न्याय पंचायत में दो,सलोन के पारी न्याय पंचायत में दो, डीह ग्राम सभा के पूरे नया में दो, टिकारी न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत डेला में दो, कचनावा के पूरे गोडियन में दो, डीह ब्लॉक के कई मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार बल्ब लगवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा री स्टोर बिल के नाम पर गोरख धंधा किया जा रहा है जिससे आम जनमानस त्रस्त है। अधिकांश घरों में री स्टोर के नाम पर अधिक बिजली का बिल भेजकर गरीब उपभोक्ता परिवारों का शोषण किया जा रहा है। अधिकांश उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में असमर्थ हैं।बहुत जल्द जिलाधिकारी रायबरेली से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
Post a Comment