किसानों का धरना जारी,पीड़ित संन्यासिन आमरण अनशन पर।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद,रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद के शिव मंदिर पर किसान कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष सदाशिव पांडेय के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से किसानों का धरना जारी है और पीड़ित संन्यासिन वहीं आमरण अनशन पर बैठ गई है।
किसानों की मुख्य मांगों में पशुओं के लिए गीला पशु आहार की बिक्री बंद कराने,छतोह गांधीनगर रोड पर बनी गांव में दो साल से बन्द निर्माणाधीन रेलवे अंडर पास शीघ्र बनवाने, सलोन जगदीशपुर राजमार्ग के निर्माण में अधिग्रहीत भूमि और पेड़ों का मुआवजा दिलाने,ग्राम पंचायत संडहा में संन्यासिन फूलमती की कुटी पर से दबंगों का कब्जा हटवाने की मांग शामिल है। पुलिस और एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुकी संन्यासिन फूलमती आमरण अनशन पर बैठ गई है किंतु सूचना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल तक नहीं पहुंचा, इससे लोगों में रोष है।
Post a Comment