भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी जी का जन्म दिन।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी जी का जन्म दिन।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली।शुक्रवार 05 जून को नगर पंचायत नसीराबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ मिलकर हर्षौल्लास के साथ मनाया।
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने नसीराबाद कस्बे के शिव नगर में स्थित शिव मंदिर परिसर में केक काटकर और लड्डू बांट कर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया।
 इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी,आर एस एस के विवेक प्रताप सिंह,चैतन्य सिंह भदौरिया, लालता प्रसाद शुक्ल, उमेश पांडेय,कप्तान सिंह,रामेश्वर अग्रहरि, मो.आलमीन और सुलेमान आदि लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts