राष्ट्रीय युवा वाहिनी का कार्यालय खुला।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी का कार्यालय खुला।
कामतानाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। रविवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कार्यालय का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया गया।अपराह्न लगभग 2:00 बजे राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष राम निवास भार्गव अपनी टीम के साथ ग्राम परैया नमकसार पहुंचे तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने जय श्री राम के जयकारे और पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। 
शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री गौतम सिंह,राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभारी एसपी सिंह, सहायक सुरक्षा प्रभारी अजीत सिंह,जिला अध्यक्ष अशोक सिंह,जिला सचिव नरेंद्र बहादुर सिंह और युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकुश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक,वाहिनी के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 
इस दौरान कार्यकारी थाना प्रभारी करुणा शंकर तिवारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सतर्कता के साथ डटे रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts