शोक संतप्त परिवारों से मिले सांसद के एल शर्मा।

शोक संतप्त परिवारों से मिले सांसद के एल शर्मा।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मंगलवार को सलोन विधान सभा क्षेत्र का आकस्मिक दौरा किया।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं आशीष सिंह डीह की माता जी,ललित अवस्थी रोंखा की धर्मपत्नी,
अखिलेश मिश्र बिरनाव के पिता राधेरमण मिश्र जी और राधेश्याम मिश्र निनावां के पौत्र  की दु:खद मृत्यु पर परिजनों से  मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
वे छतोह ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जिला सचिव एडवोकेट राजीव द्विवेदी से उनके पैतृक आवास पर मिले और उनका हालचाल लिया। जानकारी के लिए बता दें कि 11 मई को मार्ग दुर्घटना में वे और उनकी धर्मपत्नी घायल हो गई थीं। 
इस दौरान जिला कांग्रेस अमेठी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तुलसी राम पासी,पीसीसी सदस्य अर्जुन पासी, दिशा सदस्य किरन देवी,वरिष्ठ कांग्रेसी टी एन तिवारी और यदुवेंद्र तिवारी,डॉ. कामता नाथ सिंह,इन्द्रपाल प्रभाकर,ब्लॉक कांग्रेस डीह अध्यक्ष शिवदर्शन पासी,छतोह अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी,राजीव त्रिपाठी,राकेश द्विवेदी,प्रधान भूपेंद्र सिंह,उमापति त्रिपाठी,सन्त शरण द्विवेदी,अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts