छतोह में ट्रांसफर की सुनामी।
बीडीओ सहित सात अधिकारी हटे
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद,रायबरेली। सलोन तहसील के विकास क्षेत्र छतोह में अचानक आई ट्रांसफर की सुनामी बीडीओ सहित सात अधिकारियों को बहा ले गई।
बछरावां में मूल रूप से तैनात और छतोह के प्रभारी खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह का स्थानांतरण जनपद प्रतापगढ़ और एडीओ सहकारिता प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जनपद उन्नाव हो गया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी नागेश कुमार और सुबोध कुमार मौर्य को ब्लॉक सलोन, ओम प्रकाश यादव और राजेश कुमार यादव को ब्लॉक डीह तथा अभिनव यादव को ब्लॉक सतांव के लिए स्थानांतरित किया गया है, वहीं ब्लॉक रोहनिया से दिवस मिश्र,शिवगढ़ से सुमित कुमार वर्मा,दीनशाह गौरा से सुनील कुमार यादव और ऊंचाहार से पंकज कुमार का तबादला छतोह ब्लॉक के लिए किया जा चुका है।
इस ब्लॉक में पांच ग्राम सचिव के सापेक्ष चार ग्राम सचिव आ रहे हैं जबकि एक ग्राम विकास अधिकारी सुनील भास्कर ने लगभग छह महीने पूर्व कार्यभार ग्रहण किया था किंतु उन्हें अभी तक कार्यक्षेत्र ही आबंटित नहीं किया जा सका। इसे उच्च अधिकारियों की लापरवाही कहें या दायित्व के प्रति उदासीनता।
Post a Comment