परैया नमकसार में बालाजी का विशाल भंडारा संपन्न।

परैया नमकसार में बालाजी का विशाल भंडारा संपन्न।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली।छतोह विकासखंड के ग्राम परैया नमकसार में शुक्रवार 05 जून को धूम धाम से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 
स्थानीय शिव शक्ति टेंट हाउस के प्रोप्राइटर सतीश सिंह,बबलू लाइट हाउस,श्याम स्टूडियो और और लाला डेकोरेटर के प्रबंधन में जन सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में लगभग पांच हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर से ही प्रारंभ हुआ प्रसाद वितरण देर रात तक चला।
इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ने प्रसाद वितरित करके भंडारे का शुभारंभ किया। 
सतीश सिंह, रमणीक सिंह, दुर्गेश मौर्य, बबलू सरोज,सचिन सिंह,लाला सिंह,सागर सिंह,मुन्ना सिंह आदि कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में लगातार व्यस्त रहे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य, आरएसएस के विवेक प्रताप सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार,सुमन उपाध्याय,कुलदीप मौर्य, भीम कुमार मौर्य,अगम चन्द मौर्य,प्रदीप सरोज,राजेश कुमार सिंह,राज कुमार सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव,सरन सिंह,पुत्तन मिश्र,लाल बहादुर यादव,गया प्रसाद सरोज आदि लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts