बालाजी भंडारा और जवाबी बिरहा आज परैया में।

बालाजी भंडारा और जवाबी बिरहा आज परैया में।
कामता नाथ सिंह 
नसीराबाद, रायबरेली। ज्येष्ठ मास में प्रत्येक मंगलवार को जहां क्षेत्र के गांव-गांव में, सड़क चौराहों, पर बजरंगबली के भंडारों की धूम मची रही, वहीं छतोह विकासखंड के ग्राम परैया नमकसार में 05 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 
शिव शक्ति टेंट हाउस द्वारा बबलू लाइट हाउस,श्याम स्टूडियो और और लाला डेकोरेटर के सहयोग से शुक्रवार 5 जून को 04:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। 
आगंतुकों के मनोरंजन के लिए सायं 7:00 बजे से रुचि यादव और सूरज यदुवंशी का महा जवाबी बिरहा कार्यक्रम भी होगा।
सतीश सिंह,रमणीक सिंह, सागर सिंह,मुन्ना सिंह,लाला,बबलू सरोज,सुमन उपाध्याय आदि ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts