सपा नेताओं ने विजयशंकर यादव के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, जताया शोक*

*सपा नेताओं ने विजयशंकर यादव के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, जताया शोक*
मीरजापुर । जिगना क्षेत्र काशीसरपती मे कुछ दिन पहले फांसी लगाकर जान देने वाले विजय कुमार यादव के घर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। सपा नेताओं ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान डॉ. श्रेया सोनकर, प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा उप्र, नगर महासचिव रामराज यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, एडवोकेट बृजेश कुमार मिश्रा, गगन यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी व कृष्णा सोनकर मौजूद रहे। 

नेताओं ने कहा कि विजयशंकर यादव की दर्दनाक मौत से समाज स्तब्ध है। डॉ. श्रेया सोनकर ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार से मांग है कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts