जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें नगर के लोग : नगर विधायक

विंध्याचल। कैंप कार्यालय पर शनिवार को नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) फॉर्म भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी जनगणना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।विधायक ने कहा कि सही और व्यापक जनगणना देश के विकास, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सशक्त योजना निर्माण की आधारशिला होती है। उन्होंने नगरवासियों से स्व-गणना फॉर्म भरकर शासन की योजनाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर डॉ. विशाल शर्मा, लेखपाल श्याम जी यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts