हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी पर ब्लेड से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक की शादी बीते 6 मई को हुई थी। युवक का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से उसका एक विवाहिता महिला के साथ प्रेम संबंध था। युवक की शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला नाराज चल रही थी।
बताया गया कि शनिवार दोपहर महिला ने युवक को कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया। वहां दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई ,घायल युवक को उसके दोस्तों की मदद से शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बालामऊ क्षेत्र स्थित अपने मायके से आई थी, जबकि उसकी ससुराल सवायजपुर क्षेत्र में है, मामले में पाली थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने बताया कि उपनिरीक्षक जयनारायण मिश्रा को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
Jaago News Hardoi Police UP Police DGP Office, Lucknow, U.P. #पाली #शाहाबाद
Post a Comment