*बेहटा गोकुल रेलवे क्रॉसिंग बनी जनता के लिए अभिशाप, घंटों खड़ी मालगाड़ी से ठप होता आवागमन, प्रशासन मौन*

*बेहटा गोकुल रेलवे क्रॉसिंग बनी जनता के लिए अभिशाप, घंटों खड़ी मालगाड़ी से ठप होता आवागमन, प्रशासन मौन* 

 _रिपोर्ट,आलोक सिंह हरदोई,_ 
हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने के कारण क्षेत्रीय जनता को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय मालगाड़ियों के घंटों खड़े रहने से पूरा आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन अब तक केवल आश्वासन ही देता आया है।

बताया जा रहा है कि #बेहटा_गोकुल #स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह- शाम #मालगाड़ी आकर #क्रॉसिंग पर 4 से 5 घंटे तक खड़ी रहती है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को कई किलोमीटर घूमकर रोहोई होते हुए पिपरी फाटक से निकलना पड़ता है। सकाहा बाईपास होने के कारण यह मार्ग क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है, जिससे हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन बना रहता है।

इन दिनों BA, और MAC आदि क्लास की परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मरीजों और एंबुलेंस को भी जाम में घंटों फंसना पड़ता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इस मार्ग से खेरिया, डिघिया, कुआंरापुर, बिजगवां, मसफना, बिन्न्हा, खदरा, संधिनावां, पिपरी, जरारा, नेवादा, बीहट, कोटवा, पीलामहुआ, उच्चवल, मन्नसूरनगर सहित दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार इमरजेंसी के दौरान मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है और समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण लोगों की जान तक चली जाती है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि घंटों तक फाटक बंद रहने के कारण कई लोग मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद रेलवे विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रीय जनता ने उत्तर प्रदेश प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की है कि बेहटा गोकुल रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, 


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts