अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव में मिला महिला का शव, जांच जारी
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही गाँव के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान 30 वर्षीय आराधना, पत्नी विनय विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो दो दिन से लापता थीं। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।परिजनों ने बताया कि आराधना शनिवार को घर से बिना बताए निकली थीं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। परिवार के अनुसार, मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं और पिछले लगभग पाँच वर्षों से उनका इलाज चल रहा था।फिलहाल, पुलिस महिला की मौत के पीछे के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
Post a Comment