हरदोई --- जनपद हरदोई की गोपामऊ विधानसभा के पिहानी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फूलचंद वर्मा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच उन्होंने क्षेत्र का व्यापक दौरा कर आम जनता, छोटे दुकानदारों एवं मेहनतकश लोगों से मुलाकात की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान फूलचंद वर्मा ने सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर अपना रोजगार चलाने वाले गरीब दुकानदारों को 35 छाते वितरित किए गए। उनकी इस पहल से धूप में काम करने वाले लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कदम बताया।
फूलचंद वर्मा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों के हित में काम करती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र में उनके इस जनसंपर्क अभियान को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Jaago News Akhilesh Yadav Samajwadi Party
Post a Comment