ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का दौरा।

ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का दौरा।
 नसीराबाद, रायबरेली।शुक्रवार 29 मई को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने छतोह ब्लॉक के एस डी पांडेय इण्टर कॉलेज डीघा में चल रहे नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया।66 उत्तर प्रदेश बटालियन एन सी सी रायबरेली के निर्देशन में चल रहे शिविर में पहुंचने पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उदय भानु  ने उनका स्वागत किया और एनसीसी कैडेटों की एक उत्कृष्ट टुकड़ी ने ग्रुप कमांडर को गरिमापूर्ण 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। 
ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षु कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करने का एक सशक्त माध्यम है ।
इसके उपरांत कमान अधिकारी कर्नल उदय भानु ने उन्हें शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधों और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस 10 दिवसीय शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 500 से अधिक कैडेट भाग ले रहे हैं। ग्रुपकमांडर ने कैम्प लोकेशन के अंतर्गत कैडेट के रहने की व्यवस्था, चिकित्सा कक्ष और भोजन कक्ष की स्वच्छता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों द्वारा दिखाए गए उच्च स्तर के अनुशासन और उत्साह की सराहना की। दौरे के समापन अवसर पर ग्रुप कमांडर ने कर्नल उदयभानु द्वारा शिविर को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु किए जा रहे अथक प्रयासों की सराहना की तथा उत्तम सहयोग के लिए कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य डॉ. हरे राम पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान एडीएम अधिकारी कर्नल आकाश शर्मा,सूबेदार मेजर नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts