डीएम अनुनय झा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश.

डीएम अनुनय झा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
हरदोई। आज बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कर्मचारियों की उपस्थिति, वरिष्ठता सूची, मिड-डे मील योजना, यूनिफॉर्म वितरण एवं विद्यालयों की व्यवस्थाओं से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया।

#जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।
#निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मिड-डे मील एवं यूनिफॉर्म वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया,जिलाधिकारी ने शासन स्तर से प्राप्त शिकायतों एवं पेंशन प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की भी जानकारी ली और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaago News Bsa Hardoi #dmhardoi

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts