पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर सोमवार को पुलिस कार्यालय हरदोई में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अशोक कुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर पीड़ितों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में फरियादियों की भीड़ रही और अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts