स्काउट गाइड के निःशुल्क प्याऊ का समापन।
सलोन/नसीराबाद, रायबरेलीlभारत स्काउट एवं गाइड संस्था द्वारा बस स्टेशन सलोन पर चल रहे नि:शुल्क प्याऊ का आज समापन हो गयाl बताते चलें कि यह नि:शुल्क प्याऊ 20 मई से 30 मई तक संचालित रहाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत चंद्रशेखर रस्तोगी ने कहा कि स्काउट गाइड संस्था द्वारा इस भीषण नौतपा में आने-जाने वाले मुसाफिरों को पानी पिलाना एक पुनीत कार्य हैl जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। स्काउट गाइड के बच्चे लू के थपेड़ों के साथ-साथ भीषण गर्मी को बर्दाश्त करते हुए आने-जाने वाली बसों के मुसाफिरों को दौड़-दौड़ कर सेवाभाव से पानी पिलाने का पुनीत कार्य कर रहे थे जो हम सबके लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैl मैं प्याऊ संचालिका डॉक्टर साधना शर्मा के साथ-साथ पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने भीषण गर्मी में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कियाl खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों के साथ- साथ प्याऊ से जुड़े सभी शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिया और कहा कि यह नि:शुल्क प्याऊ का जो बीज बोया गया है, मैं आशा करता हूं कि पूरे भारत में इसका अनुकरण हो। कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों मोहम्मद वसीम, चौधरी इम्तियाज अहमद,सुरेखा जोशी,मोहम्मद आजम सेवा निवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान के साथ-साथ प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गयाl स्काउट गाइड के दीपक चौधरी,दीपक धरई,समाजसेवी संजय जोशी को शील्ड देकर बेहतर व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गयाl स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार के विशेष सहयोग के लिए डॉक्टर साधना शर्मा ने बस स्टेशन को सम्मानित किया तथा एक कुर्सी भेंट की। उन्होंने आने जाने वाले सभी बसों के चालकों एवं परिचालकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया l इस अवसर पर बालिका शिक्षा के जिला संदर्भ दाता श्यामसुंदर पांडेय के साथ-साथ बृजेश शुक्ला देवी शरण मिश्रा बादशाहपुर के मोहम्मद शादाब शीतल मिश्रा संजय जोशी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री बब्बन एवं सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती अशफाक जहां के प्रति डॉक्टर साधना शर्मा ने आभार ज्ञापित कियाl
Post a Comment