पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

*पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
#हरदोई। मंगलवार दिनांक 19 मई 2026 को जनपद हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts