सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी शादी मंडप में पहुंचकर बनी विवाद, युवती ने दूल्हा बदलने का लगाया आरोप।

*सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी शादी मंडप में पहुंचकर बनी विवाद, युवती ने दूल्हा बदलने का लगाया आरोप।* 

रिपोर्ट ~आलोक सिंह 
हरदोई। जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी उस समय विवाद में बदल गई, जब शादी के लिए पहुंचा दूल्हा युवती की जानकारी से अलग निकला। युवती ने कथित रूप से दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। मामले के बाद शादी समारोह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली प्रिया वाजपेयी पुत्री अभय कुमार नि० भुडिया कस्बा, शाहाबाद की सोशल मीडिया के माध्यम से भोपाल निवासी राहुल मिश्रा नाम के युवक से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिजनों की सहमति से विवाह तय कर दिया गया। युवती का कहना है कि उसकी मुलाकात शाहाबाद में राहुल मिश्रा से हुई थी और उसी युवक से शादी की बात तय हुई थी।

आरोप है कि #शादी वाले दिन जब बारात पहुंची और द्वारचार की रस्में शुरू हुईं, तभी युवती को जानकारी हुई कि दूल्हा राहुल मिश्रा नहीं बल्कि देवेंद्र सिंह नाम का युवक है। यह देखकर युवती ने तत्काल शादी करने से मना कर दिया। युवती के विरोध के बाद मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हा समेत बारात में आए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बारात में करीब नौ लोग शामिल थे।

वहीं देवेंद्र सिंह का कहना है कि युवती से बातचीत उसी की होती थी और किसी प्रकार की #धोखाधड़ी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
Jaago News

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts