एनसीसी कैडटों ने रैली निकाल जनगणना के लिए किया जागरूक

मिर्जापुर केबीपीजी कॉलेज में शनिवार को जनगणना 2027 के मद्देनजर जन-जागरूकता रैली और ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाल आम जनमानस को जनगणना की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इससे पहले प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। लिहाजा यह हमारा नागरिक कर्तव्य है कि हम गणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं मुख्य नियंता एवं एएनओ लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकली गई। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नार घाट, त्रिमुहानी और घंटाघर सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्ह हुआ। इसी क्रम में शिक्षक सामुदायिक भवन में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। वक्ताओं ने सेना के अदम्य साहस को रेखांकित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts