हरदोई। सोमवार को समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव यदुवंशी अमित यादव अपने समर्थकों और गुट के साथ मौजूद रहे।
ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में जनपद हरदोई की जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम जनता की परेशानियों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ज्ञापन में प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं—
1. जनपद में जबरन लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाए जाएं।
2. महंगी शिक्षा व्यवस्था समाप्त कर “एक देश, एक शिक्षा” व्यवस्था लागू की जाए।
3. शहर हरदोई में सीवर लाइन डलवाई जाए।
4. शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
5. शहर में लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने के लिए बस अड्डों का संचालन शहर से बाहर कराया जाए।
6. लखनऊ-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए।
7. ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर कराए जाएं।
ज्ञापन सौंपते समय सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सभी मांगे सीधे तौर पर जनता के हितों से जुड़ी हुई हैं और प्रशासन को इन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment