संघर्षों के पर्याय रहे कर्मयोगी बी.एन. सिंह को श्रद्धांजलि

27वीं पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस समारोह आयोजित, पेंशनरों की एकजुटता पर दिया गया जोर

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारी एवं शिक्षकों के हितों के लिए वर्ष 1972 से 1999 तक निरंतर संघर्ष करने वाले कर्मचारियों के मसीहा, कर्मयोगी स्वर्गीय बी.एन. सिंह की 27वीं पुण्यतिथि रविवार 18 मई 2026 को “संकल्प दिवस” के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह समारोह मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील अंतर्गत इमलियाचट्टी के समीप स्थित अतरौली डाक बंगले पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, मिर्जापुर द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर गुप्तेश्वर उपाध्याय एडवोकेट ने की, जबकि संचालन बजरंगी कुशवाहा ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पेंशनर कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश विंध्याचल मंडल के जोनल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लल्लू तिवारी तथा प्राथमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर के उपाध्यक्ष मुन्नर सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वर्गीय बी.एन. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय बी.एन. सिंह महान कर्मयोगी एवं पेंशनरों के बेजोड़ हितरक्षक थे। उन्होंने जीवनभर कर्मचारी एवं पेंशनर हितों के लिए संघर्ष किया और संगठन को नई दिशा प्रदान की।

समारोह को संबोधित करते हुए बजरंगी कुशवाहा ने कहा कि पेंशनर किसी भी विभाग का हो, उसकी समस्याएं और अधिकार समान हैं। ऐसे में अलग-अलग संगठनों में बंटकर संघर्ष करने के बजाय सभी संवर्गों के पेंशनरों को एक मंच पर आकर अपने अधिकारों के लिए संयुक्त रूप से आवाज उठानी चाहिए।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, राजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लल्लू तिवारी, मुन्नर सिंह, जटाशंकर पांडेय, राजकुमार सिंह एवं सारनाथ सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

समारोह में रामधनी सिंह, जोखन सिंह, श्यामलाल, प्रेमशंकर मौर्य, डॉ. रामप्यारे सिंह, आशीष सिंह, पन्नालाल सिंह, रामवृक्ष सिंह, संकटा प्रसाद, कमला देवी, प्रभु नारायण, वसंत लाल, शिवपूजन, लालता प्रसाद, नगीना देवी, विद्यावती देवी, चिरंजीव प्रसाद, मौनीराम सिंह, राजकुमारी देवी, आशा देवी, श्याम बिहारी वर्मा, इंद्रजीत सिंह, प्रेम नारायण सिंह, पूर्णमासी सिंह, बलिराम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts