हरदोई में ग्राम प्रधान पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग का आरोप, क्षेत्र में दहशत का माहौल

हरदोई में ग्राम प्रधान पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग का आरोप, क्षेत्र में दहशत का माहौल
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ डॉडा में ग्राम प्रधान आलोक कुमार पर लाइसेंसी राइफल से लगातार फायरिंग करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कई बार हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव और आसपास के इलाके के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि फायरिंग से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है तथा लोगों द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और लगातार फायरिंग जैसी घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर विषय हैं। वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लोगों की नजर बनी हुई है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts