रिपोर्ट, आलोक सिंह
हरदोई जनपद के ग्राम पोस्ट मवैया में गुरुवार, 14 मई 2026 को स्वामी ध्यानदास बाबा जी के नाम से प्रसिद्ध मढ़ी पर चल रहे सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य बारात का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और “नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात बाबा भोलेनाथ की दिव्य एवं आकर्षक बारात ग्राम मवैया से शिव संकट हरण सकाहा मंदिर के लिए रवाना हुई। बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और धार्मिक भजनों के साथ नृत्य करते हुए भगवान शिव का स्वागत किया। बारात की सुंदर झांकियां और भक्ति भाव से सराबोर माहौल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में दाधीच प्रताप सिंह फौजी एवं डॉ. राम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में झल्लू दीक्षित, ललित दीक्षित, विपिन सिंह, रीके सिंह, रोबिन सिंह, राजन सिंह, नितिन दीक्षित, शिवम मिश्रा, मोनू सिंह, आचार्य प्रभात शुक्ला, बृजभान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में ग्राम एवं क्षेत्र के लगभग 4000 से 5000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन की भव्यता और धार्मिक आस्था ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Post a Comment