अंडरग्राउंड लाइन कार्य के चलते आज साढ़े तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति- सांडी.

अंडरग्राउंड लाइन कार्य के चलते आज साढ़े तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति- सांडी

रिपोर्ट ~आलोक सिंह 
हरदोई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की नव निर्मित 33 केवी लाइन को अंडरग्राउंड किए जाने के प्रस्तावित कार्य के चलते आज बुधवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए “राष्ट्रहित में बिजली बचाएं” का संदेश भी दिया है।

Jaago News Mvvnl Hardoi Mvvnl Headquarter बिजली विभाग अपडेट Yaduvanshi Amit Yadav Atri # #बिजली #कट

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts