उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले, चार वाहन सीज।

उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले, चार वाहन सीज।

रिपोर्ट ~आलोक सिंह 

हरदोई। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार 10 मई 2026 को उधरनपुर बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया।

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP30 BT7736 डबल डेकर बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी मिलीं, वहीं बस की छत पर भी यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा था, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।

इसके अलावा वाहन संख्या UP15 FT2022 के चालक द्वारा वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। वहीं वाहन संख्या UP15 FT9121 डबल डेकर बस के चालक के पास भी आवश्यक कागजात नहीं पाए गए।

इसी क्रम में टैम्पू संख्या UP30 DT7866 का चालक भी वाहन के दस्तावेज नहीं दिखा सका तथा खतरनाक तरीके से सवारियां भरकर परिवहन करता मिला।
नियमों की अनदेखी और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सभी चार वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। प्रशासन ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहन संचालन करने की सख्त हिदायत दी है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts