एडवोकेट अंकित पांडेय हाई कोर्ट में न्याय मित्र बने।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। सलोन तहसील में समाहित छतोह विकास क्षेत्र के ग्राम रमसापुर मजरे लहेंगा निवासी एडवोकेट अंकित पांडेय को हाई कोर्ट लखनऊ के पैनल में एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) बनाया गया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि अंकित पांडेय के पिता रावेंद्र प्रसाद पांडेय जिला सत्र न्यायालय रायबरेली के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और ताऊ डॉ. नागेंद्र प्रसाद पांडेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।
अंकित पाण्डेय की इस नियुक्ति से क्षेत्र में काफी हर्ष और उल्लास का माहौल है।
क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह मोनू,पूर्व प्रमुख नरेंद्र बहादुर सिंह,जिला सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कामता नाथ सिंह,प्रधान सत्यदेव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव द्विवेदी,राहुल द्विवेदी,राजनेता तुलसी राम पासी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभ कामनाएं दी हैं।अधिवक्ता अंकित पाण्डेय ने अपने इस चयन को क्षेत्रवासियों की शुभेच्छुओं का परिणाम बताया है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों के हित और न्याय की लड़ाई में सदैव साथ रहने का वायदा करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Post a Comment