सपा ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से लोहिया ट्रस्ट में अदम्य साहस और राष्ट्रवाद के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर जगदीश्वर सिंह ने राणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा जैसे महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर जुल्मी अत्याचारियों को अपने माटी से दूर भगाया है। ठीक उसी प्रकार हम समाजवादी लोग भी इस जुल्मी, अत्याचारी सरकार को उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस अवसर पर अशोक सिंह, शक्ति श्रीवास्तव, शैलेष पटेल, अभय यादव, संदेश यादव, अजय सोनकर, रामजी यादव, धीरेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, अखिलेश सिंह, वीरेंद्र यादव आदि रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts