हरदोई। कलेक्टर परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आज मंगलवार को कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की। कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखकर समाधान की मांग की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर भूमिका यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #जनसुनवाई कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
Jaago News dm office hardoi #जिलाधिकारी #DMHardoi
Post a Comment