हरदोई। कलेक्टर कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की। कार्यक्रम में लोगों ने विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भाष्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jaago News dm office hardoi
Post a Comment