जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 100 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 100 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आज बुधवार को जनसुनवाई के दौरान कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही कराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।

Jaago News #DMhardoi

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts