ग्रामीणों तक पहुंचाएं स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम

मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम के माध्यम से गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और लंबित पात्रों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनवाने को कहा। साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समयबद्ध व बेहतर इलाज मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं व परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की। संचारी रोग नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डा. सीएल वर्मा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts